भाजपा नेता अर्जुन गुप्ता ने कांग्रेस को बर्खास्त करने की मांग की, पीएम पर अभद्र भाषा के मामले में कठोर कार्रवाई की अपील

मुंबई: भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन गुप्ता ने बिहार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अभद्र भाषा से संबोधित किए जाने की घटना पर कड़ी आपत्ति जताई और कांग्रेस पार्टी को बर्खास्त (समाप्त) करने की मांग की है।
गुप्ता ने इस संबंध में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को विस्तृत ईमेल और रजिस्ट्री डाक द्वारा पत्र भेजकर आग्रह किया कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के इस आचरण के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए और कांग्रेस के चुनाव चिन्ह को रद्द किया जाए।
उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठिये कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय हैं और कांग्रेस के कई बड़े नेता उनका संरक्षण कर रहे हैं।
गुप्ता ने कहा कि बिहार में खुले मंच से प्रधानमंत्री को मां की गाली देने जैसी शर्मनाक घटना पूरे देश ने देखी और सुनी, लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी इस बात का संकेत है कि पार्टी ऐसे तत्वों के साथ खड़ी है।
उन्होंने सवाल उठाया कि यदि कांग्रेस सचमुच लोकतांत्रिक मर्यादा और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करती है, तो ऐसे कार्यकर्ताओं और नेताओं के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। अर्जुन गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि देशहित में कांग्रेस पार्टी को ही समाप्त (बर्खास्त) किया जाना चाहिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *