Taekwondo Matial Arts: कोरियन कॉम्बैट मार्शल आर्ट्स अकादमी के छात्रों की अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार उपलब्धि

थाई ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2025 में कोरियन कॉम्बैट मार्शल आर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने 8 पदक जीतकर भारत और मुंबई का नाम रोशन किया।

Written by

in

, ,

मुंबई।
ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ थाईलैंड द्वारा 8 नवंबर 2025 को बैंकॉक के बैंकॉक स्पोर्ट्स स्टेडियम के कम्युनिटी हॉल में थाई ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कोरिया, इंडोनेशिया, वियतनाम और भारत सहित कई देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

भारत की ओर से कुल 8 पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया, जिनमें 3 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य शामिल हैं।
कोरियन कॉम्बैट मार्शल आर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई श्रेणियों में जीत दर्ज की।

स्वर्ण पदक विजेता

कनिका वशिष्ठ – सीनियर महिला वर्ग

अशमीत कौर – सीनियर महिला वर्ग

ईशान वरार – जूनियर बालक वर्ग (स्पैरिंग)

शिवोम तलवार – जूनियर बालक वर्ग (स्पैरिंग)

वेरोनिका – जूनियर बालिका वर्ग (स्पैरिंग)

कांस्य पदक विजेता

अरिष्ना रे – पुमसे वर्ग

अकादमी के प्रमुख एवं मुख्य कोच ग्रैंड मास्टर परवेज़ खान ने कहा कि 2025 की इस अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में छात्रों का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा। खिलाड़ियों की यह उपलब्धि भारत और मुंबई के लिए गर्व का विषय है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *