वाराणसी कफ सिरप केस में नया मोड़: भाजपा नेता अम्बरीश सिंह भोला पर गंभीर आरोप, पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने जांच की मांग

पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर का दावा — शुभम जायसवाल से हर महीने अम्बरीश भोला को भारी रकम मिलती थी, डीजीपी से तत्काल जांच की मांग।

Written by

in

, ,

वाराणसी। वाराणसी में कफ सिरप किंगपिन शुभम जायसवाल प्रकरण में अब भाजपा नेता अम्बरीश सिंह भोला का नाम सुर्खियों में है। पूर्व IPS और आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने दावा किया कि भोला का संबंध शुभम जायसवाल से काफी नजदीकी था और उनसे हर महीने मोटी रकम मिलती थी।

अमिताभ ठाकुर ने इस संबंध में दो वीडियो जारी करते हुए यूपी पुलिस के डीजीपी को पत्र भेजा है। ठाकुर ने कहा कि:

“पहला मामला लीपापोती के साथ बंद कर दिया गया। अब नए तथ्य सामने आ रहे हैं, इसलिए तत्काल जांच जरूरी है।”

उनका आरोप है कि जब कफ सिरप घोटाले की बात उठी, तब कुछ लोगों ने हाई-प्रोफाइल पब्लिसिटी हासिल करके केस को सस्पेंस स्टोरी जैसा बना दिया।
लेकिन अब जांच की मांग तेज हो गई है।

ठाकुर ने कहा कि पूरा मामला केवल कहानी नहीं, बल्कि बड़े नेटवर्क का संकेत देता है, जिसकी तहकीकात होना आवश्यक है।इस ताजा मांग के बाद कफ सिरप केस फिर से राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल पैदा कर रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *