Naupada Police Achievement: ऑटो में भूले 15 तोला सोने के गहने पुलिस ने खोजकर महिला को लौटाए!

Naupada Police

Written by

in

,

Naupada Police Achievement: ठाणे के नौपाडा पुलिस स्टेशन ने सराहनीय कार्य करते हुए ऑटो रिक्शा में गुम हुए करीब 15 तोला सोने के गहने खोजकर शिकायतकर्ता महिला को वापस सौंप दिए। पुलिस के अनुसार, 2 जून 2026 की रात करीब 8:30 बजे शिकायतकर्ता वंदना मनोज म्हात्रे खारेगांव, कळवा से तुळजाभवानी मंदिर, नौपाडा तक ऑटो रिक्शा से सफर कर रही थीं।

यात्रा के दौरान वह अपना बैग रिक्शा में ही भूल गईं। बैग में करीब 15 तोला सोने के गहने और अन्य सामान रखा हुआ था। घटना के बाद महिला ने नौपाडा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर प्रॉपर्टी मिसिंग नंबर 802/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जांच टीम ने कार्रवाई शुरू की।

संबंधित खबरें: Devendra Ashish Singh Death: प्रशासन को जगाने की पहल, अमोल केन्द्रे ने उठाई आवाज!

सहायक पुलिस निरीक्षक मंगेश भांगे, पुलिस हवलदार विलास देसाई तथा पुलिस कर्मी सारंग कांगणे और अनिकेत उभे ने खारेगांव नाका, कळवा से लेकर रिक्शा के पूरे मार्ग के 70 से 80 सरकारी और निजी सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जांच के दौरान रिक्शा नंबर MH-04-JQ-7826 की पहचान की गई।

इसके बाद रिक्शा चालक राजू साव को हिरासत में लेकर उसके पास से शिकायतकर्ता के 15 तोला सोने के गहने बरामद किए गए और महिला को सुरक्षित वापस सौंप दिए गए। नौपाडा पुलिस की इस तत्परता और उत्कृष्ट कार्य की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *