Minor Girl Blackmail Case: किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

Blackmail

Written by

in

Minor Girl Blackmail Case: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक नाबालिग किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान मुरादाबाद निवासी फरमान के रूप में हुई है, जो बखिरा क्षेत्र में राजमिस्त्री का कार्य करता था। आरोप है कि उसने किशोरी को बहला-फुसलाकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया और बाद में उसे वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा।

परिजनों के मुताबिक बदनामी के डर से किशोरी लंबे समय तक चुप रही। मामला तब उजागर हुआ जब आरोपी ने कथित तौर पर वीडियो परिवार के एक सदस्य के व्हाट्सएप नंबर पर भेज दिया। इसके बाद परिजनों ने किशोरी से बातचीत की, जिसमें उसने पूरी घटना की जानकारी दी।

थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, बीएनएस और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया है और मामले की जांच जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *