Mumbai Crime Branch: मुंबई क्राइम ब्रांच ने 5 साल पुराने हत्या मामले का किया खुलासा, 4 आरोपी हिरासत में!

Mumbai Crime Branch

Written by

in

,

Mumbai Crime Branch: मुंबई क्राइम ब्रांच की कक्ष-7 (घाटकोपर यूनिट) ने पांच साल पुराने एक हत्या मामले का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामला सिंधुदुर्ग जिले के कुडाळ इलाके का है, जहां पैसों के लेन-देन के विवाद में दोस्तों ने मिलकर अपने ही साथी अशपाक मुलाणी उर्फ निहाल (निवासी माळशिरस, सोलापुर) की हत्या कर दी थी।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने निहाल को कुडाळ के एक होटल में बुलाया और देर रात उसकी बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। इसके बाद सबूत मिटाने के इरादे से शव और उसकी मोटरसाइकिल को फोंडा घाट की गहरी खाई में फेंक दिया गया तथा इसे सड़क हादसा दर्शाने की साजिश रची गई।

गोपनीय सूचना के आधार पर कणकवली पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले की जांच के दौरान मुंबई क्राइम ब्रांच ने मनोज भंडगे, सुरेंद्र सोनवडेकर, अतिष मोरे और ऋतुराज शेट्टी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की साजिश और शव को दुर्घटना का रूप देकर ठिकाने लगाने की बात कबूल की।

मामले में अन्य दो सहयोगियों अमित राउत और मनोज भंडारी के नाम भी सामने आए हैं। हिरासत में लिए गए आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए कणकवली पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *