By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
  • देश
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Uttarakhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
    • Hariyana
    • Himachal Pradesh
  • महाराष्ट्र
    • Mumbai
    • TMC
    • NMMC
    • KDMC
    • BNCMC
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
Reading: Open Septic Tank Claims Life: इमारत के खुले सेप्टिक टैंक ने ली छह वर्षीय मासूम की जान, घटना सीसीटीवी में कैद!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
Font ResizerAa
Search
  • देश
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Uttarakhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
    • Hariyana
    • Himachal Pradesh
  • महाराष्ट्र
    • Mumbai
    • TMC
    • NMMC
    • KDMC
    • BNCMC
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
rashtriyaswabhimaan.com > Maharashtra > Thane > BNCMC > Open Septic Tank Claims Life: इमारत के खुले सेप्टिक टैंक ने ली छह वर्षीय मासूम की जान, घटना सीसीटीवी में कैद!
BNCMCMumbai

Open Septic Tank Claims Life: इमारत के खुले सेप्टिक टैंक ने ली छह वर्षीय मासूम की जान, घटना सीसीटीवी में कैद!

Vidya Dubey
Last updated: June 16, 2026 5:24 pm
Vidya Dubey
Share
3 Min Read
Septic Tank Accident
Septic Tank Accident
SHARE

Open Septic Tank Claims Life: भिवंडी शहर के फरीद बाग इलाके में एक इमारत के प्रबंधन की लापरवाही के कारण एक मासूम बच्चे की जान जाने की हृदयविदारक घटना सोमवार शाम को सामने आई है। यह पूरी घटना इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, फरीद बाग इलाके की ‘अल-फरीद’ इमारत के पार्किंग एरिया में दोस्तों के साथ खेलते समय सेप्टिक टैंक का जर्जर ढक्कन टूट गया। इसमें गिरने से छह वर्षीय मोहम्मद अहमद मसूद की दर्दनाक मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे का पूरा वीडियो इमारत की सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है।

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और नागरिकों में भारी आक्रोश है। स्कूल का पहला दिन होने के कारण छात्रों को आधे दिन की छुट्टी दी गई थी। दोपहर में बच्चे के पिता मसूद अपने बड़े बेटे को स्कूल से घर लेकर आए थे। इसके बाद छोटा बेटा मोहम्मद अहमद अपनी ही इमारत की पार्किंग में अन्य बच्चों के साथ खेलने चला गया।

खेलते-खेलते वह पार्किंग में बने सेप्टिक टैंक के ऊपर रखे टिन के ढक्कन पर खड़ा हो गया। चूंकि यह ढक्कन पहले से ही खराब, कमजोर और जर्जर अवस्था में था, इसलिए वह अचानक अंदर की तरफ टूट गया और मोहम्मद अहमद सीधे सेप्टिक टैंक में जा गिरा। घटना के तुरंत बाद उसके साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाकर परिजनों को इसकी जानकारी दी।

स्थानीय नागरिक तुरंत मौके पर पहुंचे, मासूम को बाहर निकाला और आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही निजामपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए इंदिरा गांधी उपजिला अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि इमारत के रखरखाव में की गई घोर लापरवाही के कारण इस मासूम की जान गई है। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि लाखों रुपये खर्च करके बनाई जाने वाली इमारतों में सुरक्षा की बुनियादी सुविधाओं को किस कदर नजरअंदाज किया जाता है। एक छोटी सी लापरवाही ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं, जिससे पूरे फरीद बाग इलाके में मातम पसरा हुआ है।

TAGGED:Accident NewsBuilding SafetyCCTV FootageChild Deathmaharashtra newsNegligenceOpen Septic Tank Claims LifeSeptic Tank Accident

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article Nationwide Public Protest Nationwide Public Protest: जियो मोबाइल टावरों के खिलाफ देशव्यापी जनआंदोलन का ऐलान, हजारों लोग उतरेंगे सड़कों पर!
Next Article Bribery Case Bribery Case: दो TTI रमीज़ सय्यद और राकेश कुमार 56 हजार रुपए की घूस के साथ दबोचे गए!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

Proof of Citizenship
Proof of Citizenship: आधार को नागरिकता का प्रमाण मानने पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Bharat June 16, 2026
Modi-Carney Meeting
Modi-Carney Meeting: मोदी-कार्नी की मुलाकात में भारत-कनाडा संबंधों को नई मजबूती देने पर जोर
Bharat June 16, 2026
Bribery Case
Bribery Case: दो TTI रमीज़ सय्यद और राकेश कुमार 56 हजार रुपए की घूस के साथ दबोचे गए!
Maharashtra June 16, 2026
Nationwide Public Protest
Nationwide Public Protest: जियो मोबाइल टावरों के खिलाफ देशव्यापी जनआंदोलन का ऐलान, हजारों लोग उतरेंगे सड़कों पर!
Bharat June 16, 2026
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
Follow US
© 2024 Rashtriya Swabhimaan. All Rights Reserved. Designed by - Creative Web Solution
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?