Blog

  • Lessons from the Gurukul- Sustaining Life with Minimal Resources: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के कर-कमलों से ‘गुरुकुल सिखाता है’ पुस्तक का विमोचन

    Lessons from the Gurukul- Sustaining Life with Minimal Resources: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के कर-कमलों से ‘गुरुकुल सिखाता है’ पुस्तक का विमोचन

    वाराणसी। संवाददाता
    शंकराचार्य सम्मान कार्यक्रम के अवसर पर ज्योतिष्पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के कर-कमलों द्वारा “गुरुकुल सिखाता है: कम संसाधनों में जीवन निर्वाह” (Lessons from the Gurukul: Sustaining Life with Minimal Resources) नामक पुस्तक का विधिवत विमोचन किया गया।

    यह ज्ञानवर्धक पुस्तक शंकराचार्य जी के नैष्ठिक ब्रह्मचारी शिष्य स्वामी प्रभुतानंद ब्रह्मचारी द्वारा संकलित की गई है। पुस्तक का उद्देश्य आधुनिक समाज को यह संदेश देना है कि प्राचीन गुरुकुल परंपरा के माध्यम से सीमित संसाधनों में भी अनुशासित, आत्मनिर्भर और श्रेष्ठ जीवन जिया जा सकता है।

    पुस्तक विमोचन के अवसर पर आशीर्वचन देते हुए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज ने कहा कि वर्तमान उपभोक्तावादी संस्कृति में यह ग्रंथ नई पीढ़ी को सादगी, संयम और आत्मसंयम का मार्ग दिखाने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि गुरुकुल जीवन केवल शिक्षा नहीं, बल्कि संपूर्ण जीवन-दर्शन है, जो व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाता है।

    महाराज जी ने स्वामी प्रभुतानंद ब्रह्मचारी जी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गुरुकुलों की शिक्षा पद्धति ही मानसिक, नैतिक और आध्यात्मिक उन्नति की सशक्त आधारशिला है। पुस्तक में गुरुकुलों के उन सिद्धांतों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया है, जो न्यूनतम साधनों में भी जीवन को सार्थक बनाने की प्रेरणा देते हैं।

    इस अवसर पर विभिन्न पूज्य संतगण, विद्वान आचार्य एवं वैदिक गुरुकुलम् के बटुक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस पुस्तक को वर्तमान समय की अत्यंत आवश्यक कृति बताते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया।

    उल्लेखनीय है कि स्वामी प्रभुतानंद ब्रह्मचारी जी बाल्यकाल से ही वेद शिक्षा के लिए काशी आ गए थे। उन्होंने कृष्ण यजुर्वेद की तैत्तिरीय शाखा का पूर्ण अध्ययन किया तथा शंकराचार्य जी की सेवा में रहते हुए नैष्ठिक ब्रह्मचारी की दीक्षा ग्रहण की। वर्तमान में वे देवार्चन एवं सेवा करते हुए पूर्णतः विरक्त जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

  • Municiple Election2025-26 : नासिक में भाजपा की टिकट नीति पर मचा बवाल, पुराने कार्यकर्ता उतरे सड़कों पर

    Municiple Election2025-26 : नासिक में भाजपा की टिकट नीति पर मचा बवाल, पुराने कार्यकर्ता उतरे सड़कों पर

    नासिक। नासिक महानगरपालिका चुनाव (Municiple Election2025-26) से पहले भारतीय जनता पार्टी के भीतर गहरी असंतोष की लहर सामने आ गई है। पार्टी के पुराने और जमीनी कार्यकर्ता, हाल ही में अन्य दलों से आए नेताओं को प्राथमिकता दिए जाने से नाराज़ होकर खुलकर विरोध में उतर आए हैं। गुरुवार को नासिक रोड स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन हुआ, जहां विधायक राहुल ढिकले के खिलाफ नारेबाजी की गई।

    प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वर्षों से पार्टी के लिए काम करने वालों को दरकिनार कर शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से आए नेताओं को टिकट थमा दिए गए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें लगातार उम्मीदवार बनाए जाने का आश्वासन दिया जाता रहा, लेकिन आखिरी वक्त पर उन्हें धोखा मिला।

    स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब प्रदर्शनकारियों ने भाजपा की शहर इकाई के अध्यक्ष सुनील केदार को घेर लिया। कार्यकर्ताओं ने उनसे सीधे सवाल किया कि टिकट वितरण का आधार क्या था और वफादार कार्यकर्ताओं को बाहर क्यों रखा गया। हालात बिगड़ते देख पार्टी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

    इसी बीच केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले गुट) के कार्यकर्ता भी भाजपा कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने महायुति गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर नाराजगी जाहिर की और नारेबाजी की। हालात को देखते हुए भाजपा कार्यालय को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा और सुनील केदार को पुलिस सुरक्षा में बाहर निकाला गया।

    पार्टी के भीतर असंतोष का एक और दृश्य बुधवार को देखने को मिला, जब वार्ड क्रमांक 29 से टिकट न मिलने से नाराज़ भाजपा कार्यकर्ता बालासाहेब घुगे ने विधायक सीमा हीराय के खिलाफ नारे लगाए और विरोध दर्ज कराने के लिए सार्वजनिक रूप से खुद को थप्पड़ मारा।

    नामांकन प्रक्रिया के दौरान भी तनाव बना रहा। 30 दिसंबर को एबी फॉर्म बांटे जाने के दौरान नाराज़ कार्यकर्ताओं ने केदार की गाड़ी का पीछा किया था। चुनावी प्रशासन के अनुसार, 31 वार्ड वाली नासिक महानगरपालिका की 122 सीटों के लिए कुल 2,356 नामांकन दाखिल हुए थे, जिनमें से जांच के बाद 2,079 नामांकन वैध पाए गए, जबकि 277 नामांकन विभिन्न कारणों से रद्द कर दिए गए।

    नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 2 जनवरी तय की गई है और अंतिम उम्मीदवार सूची 3 जनवरी को जारी होगी। वहीं, मालेगांव महानगरपालिका में 21 वार्डों की 84 सीटों के लिए कुल 808 नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 नामांकन अमान्य घोषित किए गए हैं, जबकि 714 नामांकन अभी विचाराधीन हैं।

    नासिक की राजनीति में यह घटनाक्रम भाजपा के लिए चुनावी चुनौती बनता दिख रहा है, जहां भीतरघात और असंतोष का असर सीधे चुनावी परिणामों पर पड़ सकता है।

  • IRCTC West Zone Annual Day: आईआरसीटीसी वेस्ट जोन, मुंबई ने धूमधाम से मनाया 26वां एन्युअल डे समारोह

    IRCTC West Zone Annual Day: आईआरसीटीसी वेस्ट जोन, मुंबई ने धूमधाम से मनाया 26वां एन्युअल डे समारोह

    मुंबई | प्रतिनिधि
    इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज़्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी), वेस्ट जोन, मुंबई द्वारा दिनांक 19 दिसंबर 2025 को अपना 26वां एन्युअल डे समारोह अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्रुप जनरल मैनेजर श्री गौरव झा ने पश्चिमी क्षेत्र की उल्लेखनीय उपलब्धियों और भविष्य की दिशा पर प्रकाश डाला।
    वेस्ट जोन का सशक्त और सराहनीय प्रदर्शन
    अपने संबोधन में श्री गौरव झा ने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में वर्तमान वर्ष वेस्ट जोन के लिए दृढ़ता, निरंतरता और उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रतीक रहा है। चुनौतीपूर्ण एवं गतिशील कार्य वातावरण के बावजूद वेस्ट जोन ने सभी क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
    मोबाइल केटरिंग से ₹360 करोड़ का राजस्व
    उन्होंने जानकारी दी कि मोबाइल केटरिंग, जो वेस्ट जोन का सबसे बड़ा राजस्व स्रोत है, ने चालू वित्तीय वर्ष में लगभग ₹360 करोड़ का राजस्व अर्जित किया है।
    वेस्ट जोन द्वारा—

    – 13 वंदे भारत ट्रेनें
    – 12 राजधानी एवं शताब्दी ट्रेनें
    – 96 मेल/एक्सप्रेस WCB ट्रेनें
    – 83 एंड-टू-एंड TSV ट्रेनें
    – 329 ट्रेनें (सेक्शनल TSV मॉडल)
    में सफलतापूर्वक केटरिंग सेवाओं का संचालन किया गया।
    नई वंदे भारत ट्रेनों की सफल शुरुआत
    यात्रियों को आधुनिक और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में इस वर्ष दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों—
    नागपुर–सिकंदराबाद, पुणे–कोल्हापुर का भी सफलतापूर्वक शुभारंभ किया गया।
    लॉन्ग-टर्म क्लस्टर मॉडल की बड़ी उपलब्धि
    इस वर्ष की एक बड़ी उपलब्धि शॉर्ट-टर्म मोबाइल टेंडरों का लॉन्ग-टर्म क्लस्टर मॉडल में सफल रूपांतरण रहा।
    वित्तीय वर्ष के दौरान—
    34 क्लस्टर
    119 ट्रेनें
    163 किचन यूनिट्स का संचालन प्रारंभ किया गया।
    चुनाव विशेष और FTR ट्रेनों में रिकॉर्ड सेवाएं
    आईआरसीटीसी वेस्ट जोन ने चुनाव विशेष एवं FTR ट्रेनों में लगभग 7.56 लाख भोजन उपलब्ध कराए, जिससे लगभग ₹14.20 करोड़ का राजस्व अर्जित हुआ। यह उपलब्धि वेस्ट जोन के लिए गर्व का विषय रही।
    कर्मचारियों को मिला सम्मान
    इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
    50 कर्मचारियों को व्यक्तिगत पुरस्कार
    -भोपाल क्षेत्रीय कार्यालय – 11
    -अहमदाबाद क्षेत्रीय कार्यालय – 7
    -नागपुर एवं भुसावल – 2-2 के 6 ग्रुप अवार्ड सामूहिक उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किए गए।

    टीमवर्क और समर्पण का परिणाम
    समारोह के समापन पर श्री गौरव झा ने कहा कि वेस्ट जोन की यह सभी उपलब्धियाँ अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्पण, टीमवर्क और अथक परिश्रम का परिणाम हैं।

  • KDMC Election: कल्याण में भाजपा तटस्थ कार्यकर्ता संदीप तिवारी के नए कार्यालय का उद्घाटन, पैनल 13 की राजनीति में बढ़ी सरगर्मी

    KDMC Election: कल्याण में भाजपा तटस्थ कार्यकर्ता संदीप तिवारी के नए कार्यालय का उद्घाटन, पैनल 13 की राजनीति में बढ़ी सरगर्मी

    कल्याण। भाजपा के तटस्थ कार्यकर्ता संदीप तिवारी के नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन विश्वास अपार्टमेंट, शॉप नंबर–4, शंकर पवासे रोड, राय वैली के सामने संपन्न हुआ। कार्याqलय का उद्घाटन महेश गायकवाड़ के करकमलों से किया गया। इस अवसर पर पैनल क्रमांक 13 के कुछ स्थानीय नगरसेवकों की भी विशेष उपस्थिति रही।
    कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर शाम 4 बजे से सुंदरकांड पाठ का भव्य धार्मिक आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक, समर्थक एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। भक्तिमय वातावरण और उमड़ी भारी भीड़ ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
    पैनल 13 में चुनावी हलचल तेज
    कार्यालय उद्घाटन के साथ ही स्थानीय राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। चुनावी दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाने वाले पैनल क्रमांक 13 में संदीप तिवारी द्वारा कार्यालय खोले जाने को आगामी चुनावों की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। जिस परिसर में यह कार्यालय स्थापित हुआ है, वहां पूर्व नगरसेवक मनोज राय का भी लंबे समय तक राजनीतिक प्रभाव रहा है।
    अब तक संदीप तिवारी को पूर्व नगरसेवक मनोज राय का करीबी और उनके दाहिने हाथ के रूप में जाना जाता रहा है। दोनों के बीच लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक समन्वय देखा गया है। ऐसे में तिवारी द्वारा स्वतंत्र रूप से सक्रिय होते हुए इस क्षेत्र में कार्यालय खोलना कई राजनीतिक संकेत दे रहा है।
    नए समीकरणों की संभावना
    स्थानीय राजनीतिक जानकारों का मानना है कि संदीप तिवारी का यह कदम आने वाले समय में नए राजनीतिक समीकरण बना सकता है। क्षेत्र में यह चर्चा जोरों पर है कि तिवारी का बढ़ता जनसंपर्क और प्रभाव मनोज राय के पारंपरिक वोट बैंक को प्रभावित कर सकता है।
    हालांकि संदीप तिवारी की ओर से अभी तक किसी प्रकार की औपचारिक राजनीतिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कार्यालय उद्घाटन और धार्मिक आयोजन में उमड़ी भारी भीड़ को उनकी बढ़ती ताकत के रूप में देखा जा रहा है।
    राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि आने वाले दिनों में यह कार्यालय स्थानीय राजनीति का नया केंद्र बन सकता है। फिलहाल, इस घटनाक्रम ने राय वैली और आसपास के क्षेत्रों की राजनीति में नई ऊर्जा और सरगर्मी पैदा कर दी है। आगामी चुनावों में इसका क्या असर होगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
    कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित
    इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुरेश उपाध्याय, राकेश (मुन्ना) मिश्रा, अमित (मोनू) पाठक, शिवा पाण्डेय, शिवम मिश्रा, बिपिन मिश्रा, दयाराम यादव, संदीप सिंह, कपिल चौहान, रामसूरत चौहान, सुभाष गुप्ता, अनिल गुप्ता, ज्ञानसार पाण्डेय, पवन दुबे, मनीष मौर्य, प्रीतम गुप्ता एवं उमेश पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • मंत्रिमंडल में हलचल, गिरफ्तारी और दल-बदल के बीच महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल

    मंत्रिमंडल में हलचल, गिरफ्तारी और दल-बदल के बीच महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल

    महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल, 19 दिसंबर पर टिकी निगाहें; मंत्री, गिरफ्तारी और दल-बदल से गरमाई सियासत

    MUMBAI: महाराष्ट्र की राजनीति में शुक्रवार को दिनभर तेज़ हलचल देखने को मिली। 19 दिसंबर को संभावित “राजनीतिक भूकंप” के दावों से लेकर मंत्रिमंडल में फेरबदल, एक मंत्री की संभावित गिरफ्तारी, दल-बदल और गंभीर आरोपों ने राज्य की सियासत को गरमा दिया है। इन घटनाक्रमों के चलते आने वाले दिनों में बड़े बदलाव की अटकलें तेज़ हो गई हैं।

    शिवसेना सांसद संजय राउत ने पत्रकार परिषद में पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने 19 दिसंबर को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम होने की बात कही थी। राउत ने दावा किया कि उस दिन ऐसा खुलासा हो सकता है, जिसका असर भारत की राजनीति पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका में सामने आने वाली जानकारी कुछ बड़े नेताओं के लिए असहज साबित हो सकती है। इससे पहले पृथ्वीराज चव्हाण ने संकेत दिया था कि अमेरिका की संसद में एफस्टीन से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण जानकारी सार्वजनिक हो सकती है, जिसका प्रभाव अंतरराष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ भारत पर भी पड़ सकता है।

    इसी बीच राज्य के क्रीड़ा मंत्री एडवोकेट माणिकराव कोकाटे की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी आवास का लाभ लेने के मामले में उन्हें दो साल की सजा सुनाई जा चुकी है। अदालत ने उनके और उनके भाई विजय कोकाटे के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। मेडिकल कारणों से मांगी गई मोहलत को भी अदालत ने खारिज कर दिया, जिससे कोकाटे की गिरफ्तारी लगभग तय मानी जा रही है। यदि ऐसा होता है तो उनका मंत्रिपद और विधायकी दोनों खतरे में पड़ सकते हैं।

    कोकाटे के पद से हटने की संभावना के बीच पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे की मंत्रिमंडल में वापसी को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज़ हो गई है। संतोष देशमुख हत्या मामले में लगे आरोपों के बाद मुंडे को इस्तीफा देना पड़ा था। उनके पास रहा कृषि विभाग बाद में कोकाटे को सौंपा गया था। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि कोकाटे की गिरफ्तारी की स्थिति में मुंडे की वापसी हो सकती है। हाल ही में धनंजय मुंडे की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में हुई मुलाकात ने इन अटकलों को और हवा दी है।

    नगरपालिका चुनावों की घोषणा के बाद पिंपरी-चिंचवड़ में भी राजनीतिक समीकरण बदलते दिख रहे हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साफ किया था कि यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) के साथ गठबंधन नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद अजित पवार ने भाजपा और शिंदे गुट की शिवसेना के कई पूर्व नगरसेवकों को अपनी पार्टी में शामिल कर महायुति को बड़ा झटका दिया है। इससे आने वाले स्थानीय निकाय चुनावों में मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है।

    वहीं मुख्यमंत्री फडणवीस के मंत्रिमंडल के एक और मंत्री विवादों में घिर गए हैं। राज्य के आदिवासी विकास मंत्री प्रो. अशोक उईके पर एक सामाजिक कार्यकर्ता और वकील ने आदिवासी समुदाय की जमीन हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि रालेगांव तालुका के दवेधरी गांव में एक आदिवासी किसान परिवार की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया और परिवार को आज भी धमकियां दी जा रही हैं। इस आरोप के बाद आगामी चुनावों से पहले मंत्री उईके की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

    इन सभी घटनाओं ने महाराष्ट्र की राजनीति को एक बार फिर उबाल पर ला दिया है। अब सभी की नजरें 19 दिसंबर पर टिकी हैं कि क्या वाकई उस दिन कोई बड़ा राजनीतिक मोड़ देखने को मिलेगा या नहीं।

  • Box Office Record:‘धुरंधर’ बनी 2025 की 4th सबसे बड़ी फिल्म, चकनाचूर हुआ अक्षय कुमार का रिकॉर्ड

    Box Office Record:‘धुरंधर’ बनी 2025 की 4th सबसे बड़ी फिल्म, चकनाचूर हुआ अक्षय कुमार का रिकॉर्ड

    बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर’(Dhurandhar) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म 6 दिनों में 200 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच चुकी है। लगातार रिकॉर्ड तोड़ते हुए अब यह 2025 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसने अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’(Housefull 5) को पीछे छोड़ दिया।


    पहले दिन से ताबड़तोड़ कमाई

    डिजिटल पार्टनर स्टूडियोज के अनुसार:

    • दिन 1: ₹28.60 करोड़
    • दिन 2: ₹33.10 करोड़
    • दिन 3: ₹44.80 करोड़
    • दिन 4: ₹24.30 करोड़
    • दिन 5: ₹28.60 करोड़
    • दिन 6 (रात 10 बजे तक): ₹24.49 करोड़

    👉 कुल कलेक्शन: ₹183.89 करोड़ (डोमेस्टिक)


    6 दिनों में ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    दिनकलेक्शन
    दिन 1₹28.60 करोड़
    दिन 2₹33.10 करोड़
    दिन 3₹44.80 करोड़
    दिन 4₹24.30 करोड़
    दिन 5₹28.60 करोड़
    दिन 6₹24.49 करोड़
    कुल₹183.89 करोड़

    अक्षय कुमार का रिकॉर्ड टूटा

    ‘धुरंधर’ ने 183.89 करोड़ की कमाई करते हुए अक्षय कुमार(Akshay kumar) की ‘हाउसफुल 5’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ दिया।
    ‘हाउसफुल 5’ ने भारत में ₹183.3 करोड़ कमाए थे और 2025 की 4th सबसे बड़ी फिल्म बनी थी।

    अब यह पोजिशन ‘धुरंधर’ के नाम हो चुकी है।


    अगला टारगेट – ‘वॉर 2’

    अब रणवीर सिंह की फिल्म की नज़र ‘वॉर 2’ पर है, जो इस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है।

    • ‘वॉर 2’ कलेक्शन: ₹236.55 करोड़
    • स्टार कास्ट: ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर
  • Pune Land Deal: क्या पुलिसअजित पवारके बेटे पार्थ पवार को पुणे भूमि सौदे मेंबचा रही है?:बॉम्बे हाई कोर्ट ने जांच पर उठाए तीखे सवाल

    Pune Land Deal: क्या पुलिसअजित पवारके बेटे पार्थ पवार को पुणे भूमि सौदे मेंबचा रही है?:बॉम्बे हाई कोर्ट ने जांच पर उठाए तीखे सवाल

    Mumbai/Pune:बॉम्बे हाई कोर्ट(Bombay High Court) ने बुधवार (10 दिसंबर) को पुणे के विवादास्पद भूमि सौदे(Pune Land Deal) की पुलिस जांच को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए। अदालत ने पूछा कि क्या पुलिस उपमुख्यमंत्री अजित पवार(Ajit Pawar) के बेटे पार्थ पवार को प्राथमिकी में नाम न जोड़कर उन्हें संरक्षण दे रही है?

    जस्टिस माधव जामदार की सिंगल बेंच शीतल तेजवानी की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही थी, इसी दौरान अदालत ने कहा कि कंपनी में अधिकतम साझेदारी पार्थ पवार की होने के बावजूद उन्हें एफआईआर(FIR Investigation) में नामजद नहीं किया गया है।

    न्यायाधीश ने सख्त सवाल किया —

    “क्या पुलिस उपमुख्यमंत्री के बेटे को बचा रही है और सिर्फ दूसरों की जांच कर रही है?”


    सरकारी वकील का जवाब

    लोक अभियोजक मनकुंवर देशमुख ने कहा कि पुलिस कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करेगी।

    जिस जमीन का सौदा हुआ वह पुणे के मुंधवा इलाके की 40 एकड़ भूमि है, जिसे 300 करोड़ रुपये में अमाडिया एंटरप्राइजेज LLP को बेचा गया था। इस कंपनी में पार्थ पवार(Parth Pawar) मुख्य भागीदार हैं।

    जांच तब शुरू हुई जब सामने आया कि यह जमीन सरकार की थी और बेची नहीं जा सकती थी।


    21 करोड़ स्टांप ड्यूटी से भी मिली छूट

    आरोप है कि कंपनी को 21 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी से भी छूट दी गई।
    एक समिति ने तीन लोगों को आरोपी बताया:

    • दिग्विजय पाटिल – पार्थ पवार के व्यावसायिक साझेदार व रिश्ते के भाई
    • शीतल तेजवानी – पावर ऑफ अटॉर्नी धारक
    • रविंद्र तारू – उप-पंजीयक

    क्यों नहीं जोड़ा गया पार्थ का नाम?

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पार्थ पवार का नाम किसी भी दस्तावेज़ में नहीं था, इसलिए उन्हें एफआईआर में शामिल नहीं किया गया।

    ईओडब्ल्यू ने शीतल तेजवानी को 3 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। वह 11 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में हैं।

    उसी भूमि सौदे पर बावधान थाने में दूसरी एफआईआर दर्ज होने के बाद तेजवानी ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की, लेकिन बाद में वापस ले ली।


    विपक्ष का आरोप: जमीन की कीमत 300 करोड़ से कई गुना ज्यादा

    विपक्ष ने दावा किया कि जमीन ‘महार वतन’ श्रेणी की थी और बिना सरकारी अनुमति उसके सौदे पर रोक होती है।
    वास्तविक कीमत 300 करोड़ से कहीं अधिक बताई जा रही है।


    CM देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया

    मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा:

    “सरकार की शुरू से ही किसी को संरक्षण देने की नीति नहीं है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।”

    उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट की टिप्पणी पर उचित जवाब अदालत में दाखिल किया जाएगा और अब तक की तथा आगे की कार्रवाई की पूरी जानकारी कोर्ट को दी जाएगी।

  • Delhi Crime: दिल्ली में 4 साल की बच्ची से रेप केस: कोर्ट ने पुलिस को फटकारा, 5 लाख अंतरिम मुआवजे का आदेश

    Delhi Crime: दिल्ली में 4 साल की बच्ची से रेप केस: कोर्ट ने पुलिस को फटकारा, 5 लाख अंतरिम मुआवजे का आदेश

    Delhi Crime:दिल्ली में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में रोहिणी कोर्ट ने सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस को फटकार लगाई। अदालत ने कहा कि इतने गंभीर और संवेदनशील केस में पुलिस की लापरवाही चौंकाने वाली और अस्वीकार्य है।

    कोर्ट ने जताई सख्त नाराजगी

    सुनवाई के दौरान एडिशनल सेशन जज अमित सहरावत ने पूछा कि—

    • जांच अधिकारी मौजूद क्यों नहीं?
    • थाना प्रभारी कहाँ थे?
    • विक्टिम इम्पैक्ट रिपोर्ट कोर्ट में पेश क्यों नहीं की गई?

    कोर्ट ने कहा कि यह स्थिति “बहुत गंभीर” है और ऐसे रवैये को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

    बच्ची की हालत चिंताजनक

    कोर्ट ने कहा कि अपराध इतना क्रूर है कि पीड़ित बच्ची आज भी जीवन से लड़ रही है। डॉक्टरों के अनुसार—

    • बच्ची अस्पताल से छुट्टी पा चुकी है
    • उसके निजी अंग काम नहीं कर रहे
    • मल-मूत्र त्याग के लिए पेट में लगी पाइपों पर निर्भर
    • इलाज कम से कम 1 साल चलेगा
    • ठीक होने की कोई गारंटी नहीं

    अदालत ने टिप्पणी की कि बच्ची जिस पीड़ा से गुजर रही है, वह शब्दों में बयान नहीं की जा सकती।

    विक्टिम इम्पैक्ट रिपोर्ट गायब

    कोर्ट ने पाया कि पुलिस ने न तो रिपोर्ट पेश की और न ही कोई कारण बताया। यह लापरवाही अदालत को चौंकाने वाली लगी।

    जज ने कहा कि इतने गंभीर मामले में—

    “पुलिस की ढिलाई हैरान करने वाली है और पीड़िता को इसका नुकसान नहीं भुगतना चाहिए।”

    5 लाख अंतरिम मुआवजे का आदेश

    अदालत ने निर्देश दिया कि:

    • दिल्ली स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी पीड़ित बच्ची को तुरंत ₹5 लाख का अंतरिम मुआवजा दे
    • यह राशि अंतिम मुआवजे का हिस्सा मानी जाएगी
    • आदेश की प्रति संबंधित DCP को भेजी जाए

    कोर्ट ने साफ कहा कि बच्ची और उसका परिवार पुलिस की गलती के कारण और पीड़ा नहीं झेलेगा।

  • पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार: शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से दिल्ली की यात्रा के लिए रुके थे

    पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार: शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से दिल्ली की यात्रा के लिए रुके थे

    लखनऊ / देवरिया। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी अमिताभ ठाकुर को लखनऊ क्राइम ब्रांच और देवरिया पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार देर रात शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर देवरिया ले जाया है। ठाकुर उस समय लखनऊ–दिल्ली जा रही ट्रेन में सवार थे जब उन्हें हिरासत में लिया गया।

    गिरफ्तारी का विवरण

    स्थानीय पुलिस सूत्रों के अनुसार, ठाकुर को ट्रेन रुकने पर सादे कपड़ों में उपस्थित पुलिसकर्मियों ने उठाकर हिरासत में लिया और उन्हें देवरिया ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ शुरू की गई। कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि गिरफ्तारी योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दी गई।

    आरोप क्या हैं?

    पुलिस का दावा है कि वर्ष 1999 में देवरिया में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती के दौरान ठाकुर ने अपने पद का दुरुपयोग कर जिला उद्योग केंद्र, देवरिया के औद्योगिक प्लॉट संख्या B-2 का आवंटन अपनी पत्नी नूतन ठाकुर के नाम पर कराया। आरोप है कि आवंटन के लिए कूट रचित (जाली) दस्तावेज तैयार किए गए — जिसमें छद्म नाम, झूठे पते और परिवर्तित अभिलेख शामिल थे — और बाद में प्लॉट को लाभ के लिए बेचा गया। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता संजय शर्मा ने यह प्रार्थना-पत्र/शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई।

    दर्ज धाराएँ और सजा की जानकारी

    • धारा 419 — किसी अन्य की पहचान धारण कर धोखाधड़ी: सजा तक 3 वर्ष या जुर्माना या दोनों।
    • धारा 420 — धोखाधड़ी व संपत्ति हानि: सजा तक 7 वर्ष व जुर्माना।
    • धारा 467 — मूल्यवान दस्तावेजों की जालसाजी: आजीवन कारावास या 10 वर्ष तक की सजा व जुर्माना।
    • धारा 468 — जाली दस्तावेज बनाना धोखाधड़ी के उद्देश्य से: सजा तक 7 वर्ष व जुर्माना (अक्सर जमानत पर संकुल)।
    • धारा 471, 34, 120B भी आरोपपत्र में शामिल हैं। (नोट: सजा का निर्धारण अदालत के निर्णय पर निर्भर करेगा।)

    पुलिस का बयान और वर्तमान स्थिति

    लखनऊ क्राइम ब्रांच और देवरिया पुलिस ने मामले की जांच और सत्यापन शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ठाकुर को देवरिया सदर कोतवाली में रखा गया और उनसे पूछताछ जारी है; आगे की कानूनी कार्यवाही—रिमांड, पेशी या जमानत—आगामी सुनवाई के अनुसार तय होगी।


    ठाकुर के प्रति प्रतिक्रिया

    पूर्व आईपीएस और सामाजिक सक्रियता में जुड़े ठाकुर ने इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में आरोपों को ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ या ‘मंसूबाबद्ध’ बताकर खारिज किया था; इस गिरफ्तारी से जुड़े उनके हालिया बयान उपलब्ध होते ही उसे जोड़ा जाएगा। पहले भी इस प्रकरण पर मीडिया पर और सोशल प्लेटफॉर्म पर ठाकुर व उनके वकील की प्रतिक्रिया दर्ज रही है।


    निष्कर्ष — आगे क्या होने की सम्भावना है

    • पुलिस के बयान, दर्ज धाराओं और गिरफ्तारी के बाद प्राथमिकी के आधार पर जांच तेज़ कर दी गई है।
    • अगला कदम़: पुलिस द्वारा पूछताछ, सम्भवतः रिमांड के लिए अदालत में पेशी, और यदि आवश्यक हुआ तो जमानत याचिका/जमानत सुनवाई।
    • कोर्ट(Delhi High Court) और जांच एजेंसियों के आधिकारिक प्रवक्ताओं से प्राप्त बयानों के बाद ही केस की कानूनी दिशा स्पष्ट होगी।
  • Fail Modi Government:लूथरा ब्रदर्स ने जमानत के लिए दिल्ली कोर्ट में लगाई अर्जी, गिरफ्तारी से बचने के लिए भागे थाईलैंड

    Fail Modi Government:लूथरा ब्रदर्स ने जमानत के लिए दिल्ली कोर्ट में लगाई अर्जी, गिरफ्तारी से बचने के लिए भागे थाईलैंड

    गोवा। गोवा के एक नाइटक्लब में भीषण आग(Goa Fire) की घटना के बाद आरोपी रेस्टोरेंट मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा(Luthra Brothers) ने गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली कोर्ट में जमानत याचिका दायर (Bail Application) की है। दोनों पर आरोप है कि घटना के कुछ ही घंटों के भीतर वे थाईलैंड के फुकेत भाग गए।

    शनिवार रात ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’(Birch by Romeo Lane) रेस्टोरेंट में लगी आग में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में ज्यादातर रेस्टोरेंट के कर्मचारी शामिल थे।


    आग के बाद विदेश भागे आरोपी

    गोवा पुलिस के अनुसार, अरपोरा में आग की घटना के बाद:

    • दोनों भाई इंडिगो की फ्लाइट से फुकेत रवाना हुए
    • जांच एजेंसियों को समय पर जानकारी नहीं मिल सकी
    • अब CBI और इंटरपोल के साथ समन्वय किया जा रहा है

    DIG वर्षा शर्मा ने कहा:

    “हमने CBI और इंटरपोल के साथ तालमेल किया है। ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है।”


    एक अन्य मालिक अजय गुप्ता हिरासत में

    गोवा पुलिस ने बुधवार को नाइटक्लब के चार मालिकों में से एक अजय गुप्ता को क्राइम ब्रांच ऑफिस लाया। मामले में उनके बयान और भूमिका की जांच हो रही है। गुप्ता को आज बाद में कोर्ट में पेश किए जाने की उम्मीद है।


    रेस्टोरेंट का हिस्सा गिराया गया

    जिला प्रशासन ने वागाटोर में स्थित रोमियो लेन रेस्टोरेंट के एक हिस्से को ध्वस्त कर दिया। यह रेस्टोरेंट भी गौरव और सौरभ लूथरा के स्वामित्व में है। कार्रवाई अवैध निर्माण और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के आधार पर की गई।


    घटना की जांच जारी

    ये घटनाक्रम तब सामने आए हैं जब रविवार तड़के लगी भीषण आग से:

    • 25 लोगों की मौत
    • कई घायल
    • भारी संपत्ति नुकसान

    गोवा सरकार ने मामले की जांच के लिए विशेष समिति का गठन किया है।