मुंबई/सोलापुर। Indian Railway Catering and Tourism Corporation (आईआरसीटीसी) ने “भारत गौरव पर्यटक ट्रेन” के तहत एक विशेष आध्यात्मिक और सांस्कृतिक टूर पैकेज(IRCTC Tour Package) “डिवाइन राजस्थान विद उज्जैन यात्रा” की घोषणा की है। यह यात्रा 11 रात और 12 दिन की होगी, जिसमें यात्रियों को राजस्थान की ऐतिहासिक विरासत और उज्जैन की आध्यात्मिक आस्था का अनुभव मिलेगा।

यह विशेष पर्यटक ट्रेन 27 मार्च को Solapur से प्रस्थान करेगी। यात्रियों को Pune, Lonavala, Kalyan, Vasai Road और Surat जैसे प्रमुख रेलवे स्टेशनों से भी ट्रेन में चढ़ने की सुविधा दी जाएगी।
आईआरसीटीसी पश्चिम क्षेत्र (मुंबई) के ग्रुप जनरल मैनेजर Gaurav Jha ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य देश की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर को लोगों तक पहुंचाना है। यह टूर भारत सरकार की “देखो अपना देश” और “एक भारत श्रेष्ठ भारत” पहल को भी बढ़ावा देता है।
इन प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों का मिलेगा दर्शन
इस विशेष यात्रा के दौरान यात्रियों को राजस्थान और मध्यप्रदेश के कई प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। इसमें Udaipur की झीलें, Nathdwara में श्रीनाथजी मंदिर, Pushkar तीर्थ, Jodhpur और Jaipur के ऐतिहासिक किले और महल, Khatu Shyam Ji Temple तथा Ujjain में स्थित Mahakaleshwar Jyotirlinga के दर्शन शामिल हैं।
यह यात्रा श्रद्धालुओं को धार्मिक अनुभव के साथ-साथ राजस्थान की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखने का अवसर भी देगी।
यात्रियों के लिए तीन श्रेणियों की सुविधा
यात्रियों की सुविधा और बजट को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन में तीन अलग-अलग श्रेणियां उपलब्ध कराई गई हैं—
- इकोनॉमी क्लास (स्लीपर) – ₹19,900 प्रति व्यक्ति
- स्टैंडर्ड क्लास (3 एसी) – ₹31,920 प्रति व्यक्ति
- कंफर्ट क्लास (2 एसी) – ₹41,840 प्रति व्यक्ति
लगभग 750 यात्रियों की क्षमता वाली इस विशेष ट्रेन में प्रमुख स्टेशनों से चढ़ने और उतरने की सुविधा दी जाएगी।
ऑल-इनक्लूसिव टूर पैकेज
आईआरसीटीसी पश्चिम क्षेत्र, मुंबई के जनसंपर्क अधिकारी Dr. A. K. Singh ने बताया कि यह यात्रा पूरी तरह ऑल-इनक्लूसिव पैकेज के रूप में तैयार की गई है। इसमें रेल यात्रा, शुद्ध शाकाहारी भोजन, होटल में ठहरने की व्यवस्था, स्थानीय दर्शनीय स्थलों के लिए बस सेवा, टूर एस्कॉर्ट और यात्रा बीमा जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
आईआरसीटीसी का कहना है कि इस पैकेज के माध्यम से यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और यादगार आध्यात्मिक यात्रा का अनुभव मिलेगा।
बुकिंग और अधिक जानकारी के लिए इच्छुक यात्री आईआरसीटीसी की आधिकारिक पर्यटन वेबसाइट या नजदीकी आईआरसीटीसी पर्यटन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

