Mumbai-Madgaon Special Train: यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई-मडगांव के बीच चलेगी विशेष ट्रेन!

Mumbai-Madgaon Special Train

Written by

in

Mumbai-Madgaon Special Train: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और मांग को देखते हुए मध्य रेलवे ने 14 जून 2026 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी), मुंबई और मडगांव के बीच एक विशेष एकतरफा ट्रेन चलाने की घोषणा की है। मध्य रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 01173 विशेष ट्रेन रविवार, 14 जून 2026 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई से सुबह 11:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 1:30 बजे मडगांव पहुंचेगी।

संबंधित खबर: Dr. Shrikant Shinde: मतदाता सूची अभियान में जुटें शिवसैनिक, काम करने वालों को ही मिलेगा संगठन में मान-सम्मान: डॉ. श्रीकांत शिंदे

यह विशेष ट्रेन दादर, ठाणे, पनवेल, पेण, रोहा, माणगांव, वीर, खेड, चिपळूण, सावर्डा, अरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, विलावडे, राजापुर रोड, वैभववाडी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाळ, सावंतवाडी रोड, थिवि तथा करमळी स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन की संरचना में 3 वातानुकूलित चेयर कार, 10 द्वितीय श्रेणी चेयर कार (6 आरक्षित एवं 4 अनारक्षित), 1 द्वितीय श्रेणी बैठने की सुविधा सहित गार्ड ब्रेक वैन तथा 1 जनरेटर कार शामिल होगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, विशेष शुल्क के साथ इस ट्रेन के लिए आरक्षण 8 जून 2026 से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों तथा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू किया जाएगा। अनारक्षित डिब्बों के लिए टिकट सामान्य किराये पर यूटीएस प्रणाली के माध्यम से उपलब्ध होंगे। यात्री टिकट बुकिंग के लिए RailOne ऐप का भी उपयोग कर सकते हैं। मध्य रेलवे ने यात्रियों से यात्रा की योजना बनाते समय इस विशेष ट्रेन सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *