Blog

  • A baby born on their wedding anniversary: शादी की सालगिरह पर माता-पिता बने राजकुमार राव और पत्रलेखा

    A baby born on their wedding anniversary: शादी की सालगिरह पर माता-पिता बने राजकुमार राव और पत्रलेखा

    बॉलीवुड की सबसे प्यारी और चर्चित जोड़ियों में शामिल राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर खुशियों ने एक साथ दस्तक दी है। 15 नवंबर को अपनी शादी की चौथी सालगिरह के दिन ही दोनों ने अपनी नन्ही बेटी का स्वागत किया। इस दोहरी खुशी ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि फैंस के बीच भी उत्साह और प्यार की लहर दौड़ा दी है।


    सालगिरह पर मिला जीवन का सबसे बड़ा उपहार

    राजकुमार और पत्रलेखा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी की जानकारी दी। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “हम सातवें आसमान पर हैं। भगवान ने हमें एक बेटी का आशीर्वाद देकर सबसे बड़ा उपहार दिया है।”

    इसी साल जुलाई में राजकुमार ने पत्नी की प्रेग्नेंसी की पुष्टि करते हुए लिखा था कि “सी बेबी आने वाला है”, जिसके बाद से ही फैंस इस खुशखबर का इंतजार कर रहे थे। सालगिरह के दिन बेटी का जन्म होना इस जोड़ी के लिए किसी वरदान से कम नहीं।


    कैसे शुरू हुई राजकुमार–पत्रलेखा की लव स्टोरी?

    दोनों की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं:

    • पत्रलेखा ने राजकुमार को पहली बार लव सेक्स और धोखा में देखा था, जबकि
    • राजकुमार ने उन्हें एक विज्ञापन में नोटिस किया था।
    • दिलचस्प बात: पहली नज़र में पत्रलेखा को राजकुमार ज्यादा पसंद नहीं आए थे!
    • लेकिन 2014 में फिल्म सिटीलाइट्स की शूटिंग के दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्यार परवान चढ़ा।

    तीन साल से ज़्यादा डेटिंग के बाद दोनों ने 15 नवंबर 2021 को शादी की थी।


    फैंस और सेलेब्स ने दी बधाइयाँ

    बेटी के जन्म की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स की ओर से बधाइयों की झड़ी लग गई। सभी ने इस कपल को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएँ दीं।

  • Dining with Kapoors: ‘डाइनिंग विद द कपूर्स’ का ट्रेलर रिलीज: कपूर परिवार के अनदेखे पल अब आएंगे पर्दे पर

    Dining with Kapoors: ‘डाइनिंग विद द कपूर्स’ का ट्रेलर रिलीज: कपूर परिवार के अनदेखे पल अब आएंगे पर्दे पर

    कपूर परिवार, जो दशकों से भारतीय सिनेमा की धड़कन रहे हैं, अब अपनी निजी यादों और खाने-पीने के शौक को एक नई डॉक्यूमेंट्री में साझा कर रहे हैं। जारी ट्रेलर में परिवार के विभिन्न सदस्य अनौपचारिक अंदाज़ में दिखते हैं — रणबीर कपूर किचन में एक्सपेरिमेंट करते हैं, करिश्मा और करीना अपनी यादें बाँटती हैं, जबकि पूरे परिवार में हंसी-मज़ाक और हल्की-फुल्की तकरार ट्रेलर को जीवंत बनाती है।

    ट्रेलर का एक इमोशनल मोड़ तब आता है जब परिवार राज कपूर की 100वीं जयंती को याद करता है — यादों में खोए हुए चेहरों की नॉस्टैल्जिया साफ़ झलकती है। करीना और सैफ की मौजूदगी ने ट्रेलर में कैमिस्ट्री और ग्लैमर का तड़का भी जोड़ दिया है। कुल मिलाकर ट्रेलर एक दिलचस्प मिश्रण पेश करता है: ग्लैमर के साथ पारिवारिक अपनापन और खाने-पीने के साथ जुड़ी यादें।

    • ट्रेलर में पूरा कपूर परिवार आरामदेह, अनौपचारिक अंदाज में दिखता है — रणबीर कपूर किचन में प्रयोग करते दिखते हैं और भाई-बहनों के बीच मस्ती चलती रहती है।
    • करिश्मा और करीना कपूर पारिवारिक किस्से साझा करती हैं; करीना पर प्यार का ज़िक्र आते ही माहौल भावुक और मधुर हो जाता है।
    • नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी व अन्य सदस्य राज कपूर की 100वीं जयंती पर यादगार पलों को याद करते हुए नज़र आते हैं।
    • खास आकर्षण: करीना के साथ उनके पति और कपूर परिवार के दामाद सैफ अली खान की मौजूदगी — ग्लैमर और भावनात्मक जुड़ाव का मिश्रण।

  • Taekwondo Matial Arts: कोरियन कॉम्बैट मार्शल आर्ट्स अकादमी के छात्रों की अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार उपलब्धि

    Taekwondo Matial Arts: कोरियन कॉम्बैट मार्शल आर्ट्स अकादमी के छात्रों की अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार उपलब्धि

    मुंबई।
    ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ थाईलैंड द्वारा 8 नवंबर 2025 को बैंकॉक के बैंकॉक स्पोर्ट्स स्टेडियम के कम्युनिटी हॉल में थाई ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कोरिया, इंडोनेशिया, वियतनाम और भारत सहित कई देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

    भारत की ओर से कुल 8 पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया, जिनमें 3 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य शामिल हैं।
    कोरियन कॉम्बैट मार्शल आर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई श्रेणियों में जीत दर्ज की।

    स्वर्ण पदक विजेता

    कनिका वशिष्ठ – सीनियर महिला वर्ग

    अशमीत कौर – सीनियर महिला वर्ग

    ईशान वरार – जूनियर बालक वर्ग (स्पैरिंग)

    शिवोम तलवार – जूनियर बालक वर्ग (स्पैरिंग)

    वेरोनिका – जूनियर बालिका वर्ग (स्पैरिंग)

    कांस्य पदक विजेता

    अरिष्ना रे – पुमसे वर्ग

    अकादमी के प्रमुख एवं मुख्य कोच ग्रैंड मास्टर परवेज़ खान ने कहा कि 2025 की इस अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में छात्रों का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा। खिलाड़ियों की यह उपलब्धि भारत और मुंबई के लिए गर्व का विषय है।

  • Vande Mataram: वंदे मातरम् गीत के 150वें वर्ष पर जिलास्तरीय कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न

    Vande Mataram: वंदे मातरम् गीत के 150वें वर्ष पर जिलास्तरीय कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न

    राष्ट्रीय स्वाभिमान: अखिलेश चौबे
    पालघर: “वंदे मातरम्” गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी डॉ. इंदु राणी जाखड की अध्यक्षता में जिला नियोजन सभागार, जिलाधिकारी कार्यालय, पालघर में किया गया।

    कार्यक्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज रानडे, पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख, अपर जिलाधिकारी भाऊसाहेब फटांगरे, अपर पुलिस अधीक्षक विनायक नरळे, निवासी उपजिल्हाधिकारी सुभाष भागडे, उपजिल्हाधिकारी रविंद्र राजपूत, उपजिल्हाधिकारी रणजीत देसाई, उपजिल्हाधिकारी (रोहयो) विजया जाधव, उपजिल्हाधिकारी तेजस चव्हाण सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, विद्यालयों एवं आईटीआई के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

    अपने उद्बोधन में जिलाधिकारी डॉ. इंदु राणी जाखड ने कहा कि “वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा है। इस गीत की प्रत्येक पंक्ति भारत की एकता, त्याग और मातृभूमि प्रेम की प्रेरणा देती है। यह गीत स्वतंत्रता की भावना का शक्तिस्रोत है।”

    उन्होंने कहा कि अक्सर लोग ‘वंदे मातरम्’ के केवल प्रारंभिक शब्द जानते हैं, किंतु इसके पूर्ण अर्थ, इतिहास और भावना को नई पीढ़ी तक पहुँचाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि यह गीत बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास ‘आनंदमठ’ से लिया गया है।

    डॉ. जाखड ने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि 1896 में रवींद्रनाथ टैगोर ने इसे कांग्रेस अधिवेशन में प्रथम बार गाया, जबकि 1905 के बंगाल विभाजन विरोधी आंदोलन में यह गीत स्वतंत्रता का मुख्य प्रतीक बन गया।

    उन्होंने आगे बताया कि मॅडम भिकाजी कामा ने जब विदेश में पहली बार तिरंगा ध्वज फहराया, तब उसी पर “वंदे मातरम्” अंकित था। 1950 में डॉ. राजेंद्र प्रसाद के निवेदन पर संविधान सभा ने इस गीत को राष्ट्रगान “जन गण मन” के समान सम्मान का दर्जा प्रदान किया।

  • Bhadohi News: भदोही जनपद भाजपा के प्रवासी पद की जिम्मेदारी रामविलास पाल को मिली

    Bhadohi News: भदोही जनपद भाजपा के प्रवासी पद की जिम्मेदारी रामविलास पाल को मिली

    ठाणे: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार और जनसंपर्क को मज़बूती देने के उद्देश्य से भदोही जनपद में प्रवासी पद की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता रामविलास पाल को सौंपी है।

    रामविलास पाल वर्ष 1991 से 1998 तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत ग्राम प्रधान के रूप में की थी।

    इसके बाद पार्टी संगठन में लगातार सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्ष 2019 से 2025 तक वे जौनपुर जिला भाजपा अध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहे और संगठन को मज़बूती प्रदान की।

    अब पार्टी ने उन्हें भदोही जनपद में प्रचार-प्रसार और जनसंपर्क अभियान को सशक्त करने के लिए प्रवासी पद की कमान सौंपी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, रामविलास पाल के अनुभव और नेतृत्व से स्थानीय संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

  • MIDC fire system failed: सरवली गोवा एम.आई.डी.सी. में डाइंग कंपनी में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

    MIDC fire system failed: सरवली गोवा एम.आई.डी.सी. में डाइंग कंपनी में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

    भिवंडी: भिवंडी-कल्याण रोड पर स्थित सरवली गोवा एम.आई.डी.सी. परिसर में शुक्रवार सुबह एक भीषण आग लगने की घटना सामने आई। यह आग मंगलमूर्ति डाइंग नामक कपड़ा रंगाई कंपनी में सुबह करीब 9 बजे लगी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया।

    तीन मंजिला इस डाइंग कंपनी की दूसरी और तीसरी मंजिल पर बड़ी मात्रा में कच्चा माल और रंगा हुआ कपड़ा रखा हुआ था। आग लगते ही यह सामग्री भयंकर रूप से सुलग उठी और पूरी इमारत लपटों से घिर गई।

    सूचना मिलते ही भिवंडी अग्निशमन दल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हालांकि, सुरक्षा कारणों से पूरे एम.आई.डी.सी. क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिसके कारण पानी की भारी कमी उत्पन्न हो गई।

    स्थानीय एम.आई.डी.सी. की फायर फाइटिंग सिस्टम भी निष्क्रिय साबित हुई। बताया जा रहा है कि जनरेटर से वैकल्पिक बिजली आपूर्ति की कोई व्यवस्था नहीं थी, जिससे आग बुझाने के प्रयासों में गंभीर बाधा आई।

    आग की तीव्रता को देखते हुए, कल्याण, उल्हासनगर और ठाणे अग्निशमन दलों की अतिरिक्त गाड़ियां भी मौके पर बुलाई गईं। इस बीच, कोनगांव पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से भिवंडी-कल्याण रोड को यातायात के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया।

    हालांकि, इस हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन कंपनी को करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों की जांच फिलहाल जारी है।

  • Vande Mataram: वंदे मातरम्’ गीत भविष्य में भी प्रेरणादायक रहेगा: एड. प्रबोध जयवंत

    Vande Mataram: वंदे मातरम्’ गीत भविष्य में भी प्रेरणादायक रहेगा: एड. प्रबोध जयवंत

    भिवंडी: ‘वंदे मातरम्’ गीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भिवंडी के छत्रपति शिवाजी महाराज मैदान पर एक भव्य सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार अभिजीत खोले ने की, जिसमें संत कबीर औद्योगिक विद्यालय और नगर पालिका विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

    कार्यक्रम में पूर्व विधायक रुपेश म्हात्रे, स्वामी स्वरूपानंद, पूर्व शिक्षा समिति सभापति सुंदर नाईक, नायब तहसीलदार आदेश म्हात्रे, पंचायत समिति गटशिक्षणाधिकारी संजय अस्वले, समाज कल्याण विभाग प्रमुख मिलिंद पळसूले, मनपा शिक्षा प्रशासनाधिकारी सौदागर शिखरे सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर एडवोकेट प्रबोध जयवंत ने कहा कि “वंदे मातरम् गीत में कश्मीर से कन्याकुमारी तक की अखंड भारत की छवि दिखाई देती है। 1905 के वंगभंग आंदोलन के समय इस गीत ने देश को एक सूत्र में बांधा था, और आज भी यह राष्ट्र की एकता और रक्षा के लिए प्रेरणा देता है।” उन्होंने बताया कि अंग्रेज शासन के दौरान भी ‘वंदे मातरम्’ शब्द का खौफ था, क्योंकि यह शब्द देशभक्ति की अग्नि को प्रज्वलित करता था।

    कार्यक्रम के अध्यक्ष अभिजीत खोले ने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह शासकीय उपक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा, “‘वंदे मातरम्’ के ये दो शब्द हमारी विविधता में एकता और राष्ट्र निर्माण की भावना का प्रतीक हैं।”

    इस मौके पर भादवड आईटीआई के छात्रों ने ‘वंदे मातरम्’ विषय पर प्रभावी पथनाट्य प्रस्तुत कर समा बाँध दिया।

    इसी क्रम में, भिवंडी महानगरपालिका मुख्यालय में भी गुरुवार को सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन संपन्न हुआ। महाराष्ट्र शासन के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग के आदेशानुसार, तथा मनपा प्रशासक व आयुक्त अनमोल सागर के निर्देशों के तहत यह आयोजन उपायुक्त विक्रम दराडे की अध्यक्षता में हुआ।

    इस अवसर पर उपायुक्त (कर) बालकृष्ण क्षीरसागर, शहर अभियंता जमील पटेल, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संदीप गाडेकर, सहायक आयुक्त अजित महाडी, अतिरिक्त अभियंता सचिन नाइक सहित सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। शहर के सभी प्रभाग समिति कार्यालयों और स्कूलों में भी सामूहिक गायन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

  • वंदे मातरम के 150 साल पर सियासत गरमाई: बीजेपी ने अबू आजमी और उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना, पार्थ पवार भूमि घोटाले से महाराष्ट्र में मचा भूचाल

    वंदे मातरम के 150 साल पर सियासत गरमाई: बीजेपी ने अबू आजमी और उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना, पार्थ पवार भूमि घोटाले से महाराष्ट्र में मचा भूचाल

    मुंबई: आज “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जहां देशभर में राष्ट्रभक्ति का माहौल रहा, वहीं महाराष्ट्र की सियासत में इस मौके पर जबरदस्त तूफान आ गया।
    बीजेपी ने इस ऐतिहासिक दिन पर विपक्षी दलों को देशभक्ति के मुद्दे पर घेरते हुए करारा हमला बोला है।

    बीजेपी प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी और उद्धव ठाकरे गुट पर निशाना साधते हुए कहा—

    “वंदे मातरम भारत की आत्मा है। जो लोग इस गीत को गाने से इंकार करते हैं, वे देश की संस्कृति और संविधान दोनों का अपमान कर रहे हैं। अबू आजमी और उद्धव ठाकरे जैसे नेता वोट बैंक की राजनीति के लिए देशभक्ति तक को बंधक बना रहे हैं। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

    उन्होंने आगे कहा कि “महाराष्ट्र की मिट्टी ने हमेशा देश के लिए बलिदान दिए हैं, ऐसे में वंदे मातरम का विरोध करना केवल राष्ट्रद्रोह नहीं, बल्कि महाराष्ट्र के गौरव का भी अपमान है।”

    इसी बीच उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ पवार का नाम एक बड़े भूमि घोटाले में सामने आने से राज्य की राजनीति में भूचाल मच गया है।
    सूत्रों के मुताबिक, पुणे जिले में सरकारी जमीन को अवैध तरीके से निजी बिल्डरों के हवाले करने का मामला प्रकाश में आया है।
    मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस पर संज्ञान लेते हुए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

    फडणवीस ने कहा—

    “राज्य सरकार किसी भी भ्रष्टाचार या जमीन के घोटाले को बर्दाश्त नहीं करेगी, चाहे आरोपी कोई भी क्यों न हो। जांच निष्पक्ष होगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

    इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने भी सख्त बयान देते हुए कहा—

    “महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार और वोट बैंक की राजनीति का गठजोड़ साफ दिख रहा है। एक तरफ वंदे मातरम का अपमान हो रहा है, दूसरी तरफ सत्ता के लोग घोटालों में लिप्त हैं — जनता अब सब समझ चुकी है।”

    वहीं, राज्यसभा सांसद विनय सहस्रबुद्धे ने कहा कि “वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर देशभर में राष्ट्रभाव का उत्सव होना चाहिए था, लेकिन कुछ लोग आज भी तुष्टिकरण में लगे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देशभक्ति पर भी राजनीति की जा रही है।”

    राजनीतिक हलकों में अब चर्चा गर्म है कि बीजेपी इस राष्ट्रवादी भावनाओं के मुद्दे को आगामी चुनावों में बड़े अभियान के रूप में भुना सकती है, जबकि एनसीपी और सपा डिफेंसिव मोड में नज़र आ रही हैं।

  • Zarine Khan Funeral Hindu Rituals:जरीन खान का हिंदू रीति से अंतिम संस्कार, बेटे जायद के हाथ में मटकी देख लोगों में उठे सवाल

    Zarine Khan Funeral Hindu Rituals:जरीन खान का हिंदू रीति से अंतिम संस्कार, बेटे जायद के हाथ में मटकी देख लोगों में उठे सवाल

    मुंबई: अभिनेता संजय खान की पत्नी और अभिनेता जायद खान व सुजैन खान की मां जरीन खान का शुक्रवार सुबह मुंबई स्थित घर में निधन हो गया। वह 81 वर्ष की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन की खबर फैलते ही बॉलीवुड जगत में शोक की लहर दौड़ गई। रितिक रोशन, सबा आज़ाद और कई जानी-मानी हस्तियां अंतिम संस्कार में श्रद्धांजलि देने पहुंचीं।

    जरीन खान का अंतिम संस्कार शुक्रवार को सूर्यास्त से पहले किया गया। उनकी अंतिम यात्रा की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वायरल वीडियो में जायद खान के हाथ में मटकी दिखाई दे रही है और उन्होंने गले में जनेऊ व माथे पर चंदन लगाया हुआ है। यह देखकर लोग हैरान हैं कि मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखने वाले खान परिवार में यह हिंदू रीति से अंतिम संस्कार क्यों किया गया।

    सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने सवाल उठाए — “क्या जरीन हिंदू थीं?”, “मुस्लिम होकर हिंदू रीति क्यों?” वहीं कुछ लोगों ने कहा, “यह परिवार की निजी पसंद है, इसमें विवाद की कोई बात नहीं।”

    जानकारी के मुताबिक, जरीन खान पारसी समुदाय से थीं, जबकि उनके पति संजय खान मुस्लिम हैं। खान परिवार लंबे समय से हिंदू-मुस्लिम दोनों परंपराओं का सम्मान करता आया है। ऐसे में माना जा रहा है कि जरीन खान का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से परिवार की निजी इच्छा के अनुसार किया गया।

  • टाटा मोटर्स का बड़ा ऐलान: महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप विजेताओं को गिफ्ट में मिलेगी नई टाटा सिएरा SUV

    टाटा मोटर्स का बड़ा ऐलान: महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप विजेताओं को गिफ्ट में मिलेगी नई टाटा सिएरा SUV

    मुंबई: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इस साल वर्ल्ड कप जीतकर पूरे देश का नाम रोशन किया है। अब इस गौरवशाली उपलब्धि के सम्मान में टाटा मोटर्स ने एक बड़ा और भावनात्मक ऐलान किया है।
    कंपनी ने घोषणा की है कि वह 25 नवंबर 2025 को लॉन्च होने वाली अपनी फ्लैगशिप SUV — टाटा सिएरा (Tata Sierra) का पहला बैच वर्ल्ड कप विनिंग भारतीय महिला क्रिकेट टीम को गिफ्ट करेगी।


    हर खिलाड़ी को मिलेगा टॉप मॉडल

    टाटा मोटर्स की ओर से बताया गया कि टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को टाटा सिएरा का टॉप–एंड वेरिएंट गिफ्ट किया जाएगा।
    यह SUV कंपनी की नवीनतम टेक्नोलॉजी और उन्नत फीचर्स से लैस होगी।
    कंपनी का कहना है कि यह कारें उन खिलाड़ियों के नाम समर्पित की जाएंगी, जिन्होंने वर्ल्ड कप में असाधारण प्रदर्शन कर भारत को गौरव दिलाया।


    टाटा मोटर्स के एमडी शैलेश चंद्रा का बयान

    इस अवसर पर टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के एमडी और सीईओ श्री शैलेश चंद्रा ने कहा,“भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन और ऐतिहासिक जीत से पूरे देश को गर्व महसूस कराया है। उनका यह सफर दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास की शक्ति का प्रतीक है — वही मूल्य जो हर भारतीय को प्रेरित करते हैं।
    टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स में हमें गर्व है कि हम इन जांबाज़ खिलाड़ियों को एक और दिग्गज उपहार में दे रहे हैं — टाटा सिएरा।
    यह हमारे द्वारा उनके जज़्बे और देश को दिलाई गई गौरवमयी उपलब्धि को समर्पित एक विशेष सम्मान है — ‘दो दिग्गज, एक जज़्बा, अनंत प्रेरणा’।”