UP Weather Update: उत्तर भारत में आंधी-बारिश का नया दौर, राजस्थान-गुजरात में हीटवेव का अलर्ट

UP Weather Update

Written by

in

,

नयी दिल्ली: India Meteorological Department ने शुक्रवार को देश के कई हिस्सों के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत में 11 से 14 मई के बीच आंधी-तूफान और तेज हवाओं का नया दौर शुरू हो सकता है। वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में अगले सात दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।(UP Weather Update)

मौसम विभाग के अनुसार Jammu and Kashmir, Himachal Pradesh और Uttarakhand में 11 से 14 मई के दौरान बारिश, बिजली कड़कने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। विशेष रूप से 12 और 13 मई को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।

Punjab, Haryana और Delhi NCR में भी 11 मई की शाम से हल्की बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां शुरू होने के आसार हैं।दक्षिण भारत में Kerala, Tamil Nadu, Puducherry और कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों में मानसून पूर्व गतिविधियां तेज रहने का अनुमान है। इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

संबंधित खबर –https://rashtriyaswabhimaan.com/india-australia-maritime-security-defense-cooperation-dialogue/

पूर्वी भारत में West Bengal, Bihar और Jharkhand में 8 और 9 मई को 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। दूसरी ओर पश्चिम भारत में गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले सात दिनों तक पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ में लू चलने की स्थिति बनी रहेगी। Gujarat के कई हिस्सों में भी 9 से 14 मई के बीच भीषण गर्मी पड़ सकती है। पिछले 24 घंटों में Jaisalmer 45.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश का सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया।

दिल्ली में अगले तीन दिनों तक आसमान साफ रहने और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने का अनुमान है। 10 मई तक अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि 11 मई की शाम या रात से धूल भरी आंधी और हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि ओलावृष्टि और तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखें और बागवानी फसलों को सहारा दें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *