Sureshchandra Rajhans: ईरान-इज़राइल युद्ध के बहाने बढ़ी ईंधन कीमतें वापस लेने की मांग!

Sureshchandra Rajhans

Written by

in

,

Sureshchandra Rajhans: पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों के विरोध में मुंबई कांग्रेस द्वारा शहरभर में आंदोलन किए जा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि ईरान-इज़राइल युद्ध की आड़ लेकर केंद्र की मोदी सरकार आम जनता की जेब पर डाका डाल रही है और पेट्रोलियम कंपनियों के मुनाफे के लिए लगातार ईंधन के दाम बढ़ाए जा रहे हैं।

सुरेशचंद्र राजहंस का कहना है कि पिछले 10-12 दिनों से पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है, जिससे आम नागरिकों, वाहन चालकों, व्यापारियों और मध्यम वर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। पार्टी ने मांग की है कि बढ़ाए गए ईंधन दरों को तत्काल वापस लिया जाए।

इसी मांग को लेकर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद के नेतृत्व में मुंबई के विभिन्न क्षेत्रों में आंदोलन आयोजित किए जा रहे हैं।

चारकोप विधानसभा क्षेत्र में भी “जनता की लूट बंद करो, पेट्रोल-डीजल-सीएनजी की दरवृद्धि वापस लो” की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। यह आंदोलन पूर्व मंत्री एवं विधायक के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजपती यादव, मुंबई कांग्रेस के प्रवक्ता एवं मीडिया समन्वयक सुरेशचंद्र राजहंस, स्लम सेल के अध्यक्ष नीलेश नानचे, नगरसेविका डॉ. अजंता यादव, पूर्व नगरसेविका शीतल म्हात्रे, स्लम सेल के जिला अध्यक्ष फारुख शेख सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि महंगाई से पहले ही परेशान जनता पर ईंधन मूल्य वृद्धि का अतिरिक्त बोझ डालना अन्यायपूर्ण है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने बढ़ी हुई कीमतें वापस नहीं लीं तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *