Demand to Ban Liquor Shops: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपा गया निवेदन, धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने की अपील!

Demand to Ban Liquor Shops

Written by

in

,

Demand to Ban Liquor Shops: भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश विधि आघाड़ी की उपाध्यक्ष एडवोकेट नेहा सुरेश दुबे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर राज्य के सभी मंदिरों के एक किलोमीटर के दायरे में शराब की दुकानों, बार एवं बीयर शॉप्स के संचालन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

4 जून 2026 को भेजे गए इस निवेदन में नेहा दुबे ने कहा है कि मंदिर आस्था और श्रद्धा के केंद्र हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, बच्चे और वरिष्ठ नागरिक दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों के आसपास शराब की दुकानों एवं बारों की मौजूदगी से क्षेत्र का धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण प्रभावित होता है।

उन्होंने पत्र में उल्लेख किया है कि मंदिरों के निकट शराब की दुकानों के संचालन से सार्वजनिक शांति भंग होने, सामाजिक अव्यवस्था बढ़ने तथा स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने की आशंका रहती है। इसलिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाएं कि मंदिरों के एक किलोमीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की शराब दुकान, बार या बीयर शॉप को अनुमति न दी जाए।

एडवोकेट नेहा सुरेश दुबे ने मुख्यमंत्री से इस विषय पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। उनका कहना है कि इस कदम से धार्मिक स्थलों की पवित्रता, सामाजिक सौहार्द और सार्वजनिक अनुशासन को बनाए रखने में मदद मिलेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *